नाबालिगा ने फंदा लगा की आत्महत्या

Thursday, Jun 22, 2017 - 09:27 AM (IST)

पिंजौर(रावत/तरसेम) : पिंजौर के विराटनगर के करीब हिमशिखा कलोनी के एक घर से एक नाबालिग लड़की का फंदा से झूलता शव मिला है। मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।  

 

पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक लड़की के पिता नरेश ने बताया कि वह मूल रूप से बरेली (यू.पी.) का निवासी है और यहां किराए पर इस मकान में परिवार सहित रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है। आज जब वे दोनों काम पर गए थे तो घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी राधा अकेली थी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर जब वह खाना खाने के लिए घर पर आए तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर उन्होंने देखा की राधा ने चुन्नी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी तुरन्त थाना पिंजौर को दी।  

 

जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी अनंत कुमार ने बताया की मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने अपनी जांच कर रही है। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया है। मृतक लड़की के पिता ने बताया की उन्हें किसी तरह का कोई शक नहीं है और न ही उनकी बेटी को कोई परेशानी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

Advertising