बहू और पोते से तंग आकर बुजुर्ग ने लगाया फंदा, मौत

Friday, Oct 30, 2020 - 08:28 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज) : पोते और बहू से तंग आकर 70 साल के बुजुर्ग ने सैक्टर-22 सिथत घर में फंदा लगा लिया। दिल्ली से आई बेटी ने हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने शव को जी.एम.एस.एच.-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान देशराज (70) के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है।

 

सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने अपनी मौत का जिम्मेदार बहू सीमा और पोते ऋषि को बताया है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सीमा और ऋषि के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने सीमा को ड्यूटी मजिस्ट्रैट के सामने पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बेटी ने जताया हत्या का शक
सैक्टर-22 निवासी देशराज ने 29 अक्तूबर को फंदा लगाया। बहू सीमा और पोता ऋषि बुजुर्ग को सैक्टर-22 के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहू और पोता बुजुर्ग को ले आए। इस दौरान मृतक की बेटी दिल्ली से आई और उसने पुलिस को फोन कर देशराज की हत्या होने का शक जाहिर किया। सैक्टर-17 थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्हें देशराज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार बहू और पोते को बताया।

ashwani

Advertising