स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी

Saturday, Oct 17, 2020 - 07:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): मनीमाजरा हैल्थ डिपार्टमैंट में कार्यरत एक कर्मचारी ने शुक्रवार रात सैक्टर-38 सी स्थित अपने घर में कमरा लॉक कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच मौजूद लोगों ने किसी तरह गेट को तोड़कर फंदे पर झूल रहे युवक को नीचे उतारा और सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार रात 9.30 बजे कंट्रोल रूम पर सैक्टर- 38 सी के एक घर में व्यक्ति द्वारा खुद को लॉक कर कमरे में फंदा लगाने की कॉल चली थी। मृतक यहां पत्नी, 8 महीने के बेटे और मां के साथ रहता था। पुलिस में शव का कोरोना टैस्ट कराने के बाद शव को अस्पताल की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

AJIT DHANKHAR

Advertising