पंखे से फंदा लगा युवक ने दी जान

Tuesday, May 26, 2020 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप) : शहर के सैक्टर-29 के मकान नंबर-1438/9 में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां 30 साल के गुरदीप सिंह ने पंखे से रस्सी बांध अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतक के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप अकेला रहता था। काफी समय से मानसिक तौर से परेशान भी रहता था। मृतक गुरदीप टैक्सी चलाने का काम करता था। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising