एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने लगाया फंदा, मौत
punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 09:49 AM (IST)
चंडीगढ़(सुशील) : एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने सैक्टर-46 में पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सरोज (40) के रूप में हुई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
सैक्टर-34 थाना पुलिस जांच कर रही है। सैक्टर-46 निवासी अरविंद ने बताया कि वह एयरफोर्स में स्टोर कीपर है। सुबह वह और उसका बेटा ड्यूटी पर गए थे। घर पर पत्नी सरोज अकेली थी। वीरवार शाम को जब घर पहुंचा तो सरोज ने पंखे से फंदा लगा रखा था।