महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 12:15 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : रायपुररानी में एक महिला ने फंदा लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी अनुसार अनुराधा का विवाह जगधारी में हुआ था। वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए पति और बच्चोंं के साथ रायपुररानी आई थी। दोपहर के समय परिवार वाले नीचे कमरे मेंं थे। 

इसी दौरान महिला ने कमरा बंद फंदा लगा लिया। महिला के पति ने उसे घर चलने के लिए आवाज लगाई तो उसने जवाब नहीं दिया। दरवाजा तोड़ा तो देखा की महिला फंदे से लटकी हुई हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे जांच की और परिजनोंं से भी पूछताछ की। महिला के खुदकुशी का कारण अभी पता नही लग सका। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नही मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News