महिला ने अस्पताल के बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 09:49 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में देर रात एक महिला ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। चंडीगढ़ के सैक्टर-34 की रहने वाली महिला पुनीता (33) पेट दर्द की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती थी। अल सुुबह करीब 3 बजे महिला ने अस्पताल के बाथरूम में एक बाल्टी पर चढ़ कर चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

रात को किसी ने महिला का शव लटका देखा तो अस्पताल कर्मचारियोंं की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पति संतोष ने बताया कि पेट में दर्द होने के कारण उसने पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें नहीं पता कि उनकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News