एंजेल यादव ने जीता रजत पदक

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 10:26 AM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन): चंडीगढ़ यूनिवॢसटी मोहाली में खेली जा रही सब-जुनियर नैशनल जूड़ो चैम्पियनशिप में शहर के जूड़ो खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जारी हैं। वीरवार को खेले गए मुकाबले चंडीगढ़ के जूड़ो खिलाडिय़ों ने अगल-अलग भारवर्ग में तीन रजत पदक हासिल किए। जिसमें जी.एम.एस.एस.-20 के छात्र एंजेल यादव ने 40 किलो भारवर्ग में रजत पदक,गुरू नानक पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र जपनाम कौर ने 36 किलो भारवर्ग में रजत पदक तथा जी.एच.एस.-52 के विवेक कुमार ने 40 किलो भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस जीत पर चंडीगढ़ जूड़ो एसोसिएशन के जनरल सचिव एन.एस.ठाकुर ने विजेता खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Lalan Yadav

Related News