पढ़ाई से परेशान सैकेंड ईयर की स्टूडैंट ने फंदा लगाकर जान दी

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 10:55 AM (IST)

मोहाली (राणा): चंडीगढ़ के नामी प्राइवेट कॉलेज की सैकेंड ईयर की स्टूडैंट ने अपने घर फेज-2 में पढ़ाई के डिपे्रशन के चलते सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंंच पूरी घटना का जायजा लिया लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड बरामद नहीं हुआ। मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को ही उसका संस्कार कर दिया। फेज-1 थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि फेज-2 में रहने वाली शशमीत कौर (19) ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। 

 

पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता ने बताया कि जिस समय बेटी ने फंदा लगाया उस समय वह घर पर अकेली थी। सबसे पहले उसके दादा ने उसे देखा जिसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों से पढ़ाई के कारण परेशान चल रही थी। वह चंडीगढ़ सैक्टर-10 के प्राइवेट कालेज में सैकेंड ईयर की स्टूडैंट थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News