छात्र संघ चुनाव आज : पी.यू. में 16188 वोटर चुनेंगे ‘सरकार’

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 11:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में छात्र संघ चुनाव को लेकर  सरगरमियां तेज रहीं। भले ही  मंगलवार को छात्र नेता बिना स्टीकर लगाए घूमते रहे और वन टू वन प्रचार करते नजर आए। पंजाब विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को सलाह दी कि वह 3 सितंबर, 2025 को सुबह 9 बजे से अपने-अपने विभागों में पहुंचकर मतदान करें। लगातार बारिश के कारण प्रवेश द्वारों और परिसर में भी भीड़ हो सकती है, जिससे दोनों पी.यू. परिसरों में यातायात की भीड़/जाम हो सकता है। पी.यू. में इस समय 16 हजार के करीब स्टूडैंट है, जबकि 60 प्रतिशत के करीबन वोटिंग हो जाती  है। इस बार पंजाब में बाढ़ आने की वजह से स्टूडैंट  कैंपस में ही हैं।   बाकी स्टूडैंट नेताओं की कम्पैनिंग पर निर्भर करता है कि वह कितने स्टूडैंट वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाई है।

कुल स्टूडैंट वोटर              16188

लड़कियां       8040    

लड़के               6857    

ट्रांसजेंडर 2

पोलिंग बूथ             171
 

पी.यू. और काॅलेजों में 1200 पुलिसकर्मी तैनात
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कैंपस और कॉलेजों में 1200  पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एस.एस.पी. कंवरदीप कौर पी.यू. के चुनाव पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पी.यू. के गेटों पर गाड़ियों की चैकिंग चल रही है तो वहीं काॅलेजों के बाहर पुलिस ने बैरिकेट्स  व पी.सी.आर. लगाई है। काॅलेज और पी.यू. में बाहरी लोगों की अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। डी.एस.पी. उदयपाल और सैक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा ने मारपीट और उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी रखी हुई है। 

पी.यू. सैक्टर-14 और यू.आई.ई.टी. सैक्टर-25 में दो कंपनियों को तैनात किया है। पी.यू. में 400 पुलिस जवान और शहर के 10 काॅलेजों में कुल 818 पुलिस जवान चुनाव ड्यूटी पर लगाए हैं। वहीं, 150 जवान रिजर्व पुलिस मुख्यालय पर रहेंगे और 20 जवान एस.पी./सिटी के साथ तैनात किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों पर  नजर रखने और निर्देश देने के लिए 11 गजटेड ऑफिसर, 10 एस.एच.ओ., 18 इंस्पैक्टर और 9 पुलिस पोस्ट इंचार्ज भी मौजूद रहेंगे। चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासन ने 9 एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं, जो मौके पर हालात को देखते हुए कार्रवाई करेंगे।

वज्र वाहन, वाटर कैनन और 200 एंटी-रायट इक्विपमैंट करवाए उपलब्ध 

किसी भी अप्रिय स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 6 बसें, 1 वाटर कैनन, 1 वज्र वाहन और 200 एंटी-रायट इक्विपमैंट पी.यू. कैंपस में उपलब्ध कराए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े सभी कालेजों के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।  सुबह सात बजे से ही पुलिस बल ड्यूटी स्टैंड कर लेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों को मतदान का पूरा अधिकार मिलेगा, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Related News