अब 16 की जगह 19 किसान-मजदूर संगठन होंगे रेल रोको आंदोलन में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 08:40 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत): उत्तर भारत के 6 राज्यों के 16 संगठन, केंद्र सरकार के मुद्दों से जुड़ी मांगों को लेकर 28 सितम्बर से पहले चरण के तौर पर 3 दिनों के लिए पंजाब से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी ट्रेन रोको आंदोलन को लेकर तैयारियों और रणनीति कमेटी की बैठक चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनों के आंदोलन की अगली रणनीति तय की गई। 

 

 


इस मौके पर सरवन सिंह पंधेर, जसविंद्र सिंह लोंगोवाल, सुखविंद्र कौर और संजू नंबरदार कुरुक्षेत्र ने बताया कि 16 संघर्षरत संगठनों के इस आंदोलन में किसान मजदूर यूनियन भटेड़ी कलां और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब के शामिल होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 18 हो गई है और पंजाब किसान मजदूर यूनियन के समर्थन के बाद आंदोलनकारी संगठनों की संख्या 19 हो गई है। 

 

 


उन्होंने कहा कि पंजाब में 12 स्थान मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर और बटाला, जालंधर कैंट, तरनतारन, सुनाम, नाभा, फिरोजपुर में बस्ती टैंकवाली और मल्लांवाला, बङ्क्षठडा में रामपुराफूल, अमृतसर में देवीदासपुरा में रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। इसी तरह 21 अगस्त से शुरू हुआ संघर्ष अब ट्रेन रोको के रूप में आगे बढ़ रहा है, जिसे संघर्षरत संगठनों का भरपूर समर्थन मिलता रहा है।

 

 


उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए 50 हजार करोड़ का राहत पैकेज, सभी फसलों और एम.एस.पी. गारंटी कानून और फसलों के दाम की रिपोर्ट के अनुसार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, किसान को मजदूर की संपूर्ण कर्ज मुक्ति, मनरेगा के तहत साल में 200 दिन रोजगार, पंजाब सहित उत्तर भारत में स्मैक हेरोइन जैसे घातक नशे पर नियंत्रण, दिल्ली आंदोलन के दौरान किए गए पुलिस केस रद्द किए जाए और लखीमपुर नरसंहार के अपराधियों को सजा, भारत भर में आबादकार किसानों और मजदूरों को आबादकार भूमि का स्थायी मालिकाना हक लेने, देश भर में भारत माला परियोजना के तहत सड़कों के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के भाव 6 गुना दिए जाने की मांग है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

 

 

इस अवसर पर जंग सिंह भटेड़ी, हरपाल सिंह संघा, गुरमेल सिंह धर्मकोट, किरपाल सिंह चंडीगढ़, देस राज मोदगिल, हिमाचल प्रदेश, तेजवीर सिंह, हरियणा, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी, भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद, आजाद किसान कमेटी दोआबा, भारतीय किसान यूनियन बहरामके, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह, भारतीय किसान यूनियन छोटू राम, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, किसान महा पंचायत हरियाणा, पगड़ी संभाल जट्टा हरियाणा, प्रगतिशील किसान मोर्चा यू.पी., थराई किसान मंच यू.पी., भूमि बचाओ मुहिम उत्तराखंड, जी.के.एस. राजस्थान, आजाद किसान यूनियन हरियाणा, राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News