बारिश की बौछारों ने दिलाई गर्मी से निजात, आज भी राहत के आसार

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2016 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़, (रोहिला): तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने मौसम बदल कर रख दिया। शनिवार शाम को पंजाब के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश देर रात तक जारी रही। वहीं हरियाणा  के कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कई बड़े शहर सूखे ही रहे। पंजाब के कुछ हिस्सों में ओले गिरने से मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस की गई जिसके चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। वहीं चंडीगढ़ में शाम को मौसम ने अचानक करवट ली व तेज हवाएं चलने के साथ यहां झमाझम बारिश हुई। बारिश देर रात तक जारी रही। 
 
तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मात्र दो घंटे के भीतर 11.2 एमएम की बारिश रिकार्ड की गई है। रात साढ़े आठ बजे तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। 
 
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। बादल छाए रहेंगे। मौसम सुहावना रहने वाला है। सोमवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव को मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ का असर बता रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News