नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2016 - 06:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चंडीगढ में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम ''माय अर्थ माय रिस्पांसिबिलिटी'' के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रीन बेल्ट पार्क सेक्टर-44डी में नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विशेष नाटक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बच्चों, बूढ़ों, युवाओं व महिलाओं को विभिन्न टिप्स प्रदान कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। नाटक के बाद जागरूकता भाषण में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मनस्विनी भारती ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब धरती स्वर्ग सी खुशहाल थी। चारों तरफ हरियाली थी, और शांति  के गीत गूंजायमान थे, परन्तु अब ऐसा नहीं रहा। भूकंप, चक्रवात, समुद्री तुफान, अकाल, बाढ़, महामारी, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिग पर्यावरण की संभाल नहीं होने के कारण पैदा होते हैं। समाज में सुधार तभी संभव हो सकता है, जब इंसान की सोच को ब्रह्माज्ञान की शक्ति से बदल दिया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News