जिंदगी में खौफ की वजह बने स्ट्रे डॉग्स, 6 लोगों को काटा

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 08:24 AM (IST)

मनीमाजरा (अग्रिहोत्री): मौलीजागरां गांव में आवारा कुत्तों ने छह लोगों को काट लिया। इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने नगर निगम को सूचित किया तो निगम की टीम ने कुत्तों को काबू किया। पीड़ित बच्चों व महिलाओं का हाल जानने डिप्टी मेयर अनिल दूबे व भायुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत मौली पहुंचे। गांव के सरिता देवी 34, सुनीता 25 व तरनप्रीत 8 के अलावा कई अन्य लोगों को शुक्रवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने काट लिया था। उन्होंने बताया कि इनमें से एक कुत्ते की मौत भी हो गई है। उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी नगर निगम को दी तो नगर निगम की आवारा कुत्ते पकडऩे वाली टीम ने गांव में पहुंचकर 8 के करीब आवारा कुत्तों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि गांव में अभी भी दर्जन भर से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं जो गलियों में मंडराते रहते हैं। 


आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए पॉलिसी बनाने को स्पैशल मीटिंग बुलाई जाए: लक्की
चंडीगढ़ कांग्रेस के जनरल सैक्रेटरी व नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर हरमोङ्क्षहद्र सिंह लक्की ने मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाने के लिए पॉलिसी बनाए जाने के लिए सदन की विशेष बैठक तुरंत बुलाई जाए, जिसमें शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को बचाने संबंधी कोई पॉलिसी बनाई जा सके। लक्की ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से आवारा कुत्तों की नसबंदी किए जाने के दावों के बावजूद कुत्तों की संख्या में हो रही बढ़ौतरी से साफ है कि वास्तविकता में यह काम केवल कागजों में ही हो रहा है। शहरवासी डरे हुए हैं और वे अपने बच्चों को घरों के बाहर खेलने से भेजने से डरते हैं, क्योंकि आजकल रोजाना कहीं न कहीं कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं हो रही हैं। नगर निगम और प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देकर इस पर कोई पॉलिसी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी कुत्ता काटता है उसे मुआवजा दिया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें उनका कोई कसूर नहीं होता। निगम को जल्द से जल्द डॉग पोंड बनाना चाहिए जहां वो आवारा कुत्तों को रख सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News