लॉकडाऊन में बाहर खड़े युवकों को अंदर जाने को कहा तो पी.सी.आर. गाड़ी पर किया पथराव

Thursday, Apr 22, 2021 - 11:18 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : लॉकडाऊन में मौलीजागरां में घरों से बाहर खड़े युवकों को पी.सी.आर. जवानों ने घर के अंदर जाने को कहा तो युवक पी.सी.आर. गाड़ी पर पथराव कर फरार हो गए। पी.सी.आर. गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। कॉन्स्टेबल शिव कुमार ने सूचना पुलिस को दी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद कांस्टेबल शिव कुमार की शिकायत पर पथराव करने वाले युवकों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।

 


एक बार घर के अंदर भी चले गए
शिकायतकत्र्ता कॉन्स्टेबल शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पी.सी.आर. विंग में तैनात है और उसकी ड्यूटी मौलीजागरां थाना इलाके में लगी हुई है। लॉकडाऊन होने के चलते बुधवार को वह इलाके में गश्त कर रहा था। जब वह आटा चक्की के पास पहुंचा तो पांच युवक गली में खड़े हुए थे। उन्होंने युवकों को घर के अंदर जाने के लिए कहा। पांचों युवक अपने-अपने घरों में चले गए। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद वह पीसीआर लेकर जाने लगा तो युवकों ने गाड़ी के पीछे पथराव कर दिया। उसने  पी.सी.आर. रोकी तो पथराव करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे।

ashwani

Advertising