मौज मस्ती के लिए दिया 50 वारदातों को अंजाम, चोर 5 बाइक समेत काबू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 02:26 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 चोरी के बाइक रिकवर किए हैं। पुुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अब तक 50 से अधिक बाइक चोरी कर बेच चुका है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्र्रांच-19 की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू(22) ढ़कौली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 बाइक रिकवर किए हैं। आरोपी ने 2018 में तीन बाइक सैक्टर-19 से चोरी किए थे। जिसकी एफ.आई.आर. सैक्टर-20 थाने मे दर्ज हैं। 

 

आरोपी ने एक बाइक पिंजौर से चोरी किया है। जिसकी एफ.आई.आर. पिंजौर थाने में दर्ज हैं। आरोपी अपनी मौज मस्ती के  लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता हैं। आरोपी पंचकूला ,चंडीगढ़, जीरकरपुर में करीब 50 बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। जिसमें यमहा की एर.वन.फाईव जैसी महंगी बाइक शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News