गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एस.टी.एफ. ने बरामद की साढ़े तीन किलो हैरोइन, आरोपी भेजे जेल

Sunday, Jun 02, 2019 - 10:36 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): पंजाब में नशों को कंट्रोल करने के लिए सरकार द्वारा गठित की गई स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने बी.एस.एफ की मदद से खाली पड़ी जमीन से साढ़े तीन किलोग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम बूटा सिंह तथा हरचंद सिंह उर्फ बाबा बताए जाते हैं जो कि दोनों गांव ढोलण जिला तरनतारन के निवासी हैं। दोनों खिलाफ एस.टी.एफ. ने मोहाली स्थित पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है। 

जानकारी मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बूटा सिंह तथा हरचंद सिंह को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हैरोइन बरामद करवाने के लिए एस.टी.एफ. लुधियाना की टीम उन्हें लेकर फिरोजपुर पहुंची। वहां पर गति हियात क्षेत्र में बॉर्डर सिक्यिोरिटी फोर्स की मदद से खाली पड़ी जमीन में दबी हुई हैरोइन बरामद की गई। जिसका वजन साढ़े तीन किलोग्राम हुआ। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था जिस दौरान दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, आज रिमांड खत्म होने उपरांत फिर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जिस दौरान दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 

bhavita joshi

Advertising