‘चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरूआत’

Thursday, Jan 14, 2021 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और हिसार के बीच हवाई सेवा की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस उड़ान के पहले यात्री को बोॄडग पास दिया। यह सेवा एयर टैक्सी एविएशन कंपनी ने शुरू की है।  

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हवाई सेवाओं की दिशा में आज एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है। मकर संक्रांति के शुभ दिन चंडीगढ़ से हिसार हवाई सेवा शुरू होने पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एयर टैक्सी कंपनी ने चार सीटर हवाई जहाज मंगवाए हैं। इसमें एक समय में पायलट के अलावा तीन लोग यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई जहाज से चंडीगढ़ से हिसार की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी। यह सेवा भारत सरकार की ‘उड़ान’ स्कीम के तहत शुरू हुई है।
‘हिसार से चंडीगढ़ तक के लिए 1755 रुपए किराया’
मुख्यमंत्री ने बताया कि कंपनी ने हिसार से चंडीगढ़ तक के लिए 1755 रुपए का किराया तय किया है। इसकी बुकिंग http://flyairta&i.in पर ऑनलाइन हो सकेगी। कंपनी ने प्राइवेट बुकिंग की सुविधा भी रखी है जिसका किराया अलग होगा। हिसार से चंडीगढ़ के बीच हर रोज आवागमन की एक उड़ान निर्धारित समय पर होगी भले ही एक यात्री ने बुकिंग करवाई हो। आज से चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवा की शुरूआत करने के बाद कंपनी 18 जनवरी से हिसार से देहरादून और 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। इसके बाद शिमला, कुल्लू, भुंतर के अलावा हरियाणा के सभी एयरपोर्ट से कंपनी सेवाएं शुरू करेगी।

Vikash thakur

Advertising