‘शराब पीने के बाद हुई कहासुनी, 14 बार चाकू घोंप मार डाला’

Sunday, Mar 21, 2021 - 12:45 AM (IST)

पंचकूला, (चंदन) : शुक्रवार देर रात इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पार्क में ढकौली निवासी एक युवक की 14 बार चाकू घोंप कर बेरहमी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि शराब पीने के बाद कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और उन्हीं ने उसकी हत्या कर दी। सैक्टर-20 थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

 


पुलिस के अनुसार ढकौली जिला मोहाली निवासी आसिक अली ने शिकायत में बताया कि वह अम्बेदकर कालोनी में रहता है और मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि पहली पत्नी की 10 साल पहले मौत हो गई थी। दूसरी शादी सदीना से की थी। सदीना के पहले से 2 लड़के हैं।  जिसमें से 1 लड़का पत्नी सदीना के पिता के पास रहता है और दूसरा लड़का सलीम(18) उनके साथ ही रहता था। 

AJIT DHANKHAR

Advertising