एस.एस.पी. कंवरदीप कौर के सामने कई चुनौतियां

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 08:36 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज),एस.एस.पी. कंवरदीप कौर के सामने चंडीगढ़ आने पर कई चुनौती होगी। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में ज्यादातर आई.पी.एस. सैंटर से आते हैं जिनके साथ बेहतर तालमेल करके चलना होगा। चंडीगढ़ में एस.एस.पी. लॉ एंड आर्डर पंजाब और ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी एस.एस.पी. हरियाणा कैडर से आता है। इसके अलावा डी.जी.पी., आई.जी., डी.जी.आई.जी., एस.पी. हैडक्वार्टर, एस.पी. सिटी और एस.पी. साइबर सैल सैंटर से आते हैं। चंडीगढ़ के लिए एस.एस.पी. के लिए पंजाब से दिसम्बर महीने में तीन आई.पी.एस. का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन के पास आया था। पैनम में 2012 बैच के अफसर डा. अखिल चौधरी, 2012 बैच के आई.पी.एस. संदीप गर्ग और आई.पी.एस. भागीरथ मीणा का नाम भेजा गया था। गृह मंत्रालय ने एक आई.पी.एस. के नाम पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद पंजाब सरकार ने आई.पी.एस. अखिल चौधरी की जगह एस.एस.पी. कंवरदीप का नाम शामिल कर फिर से चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था।

 

 

 

एस.एस.पी. कंवरदीप को है शहर की पूरी जानकारी
पंजाब कैडर 2013 बैच की आई.पी.एस. कंवरदीप कौर को चंडीगढ़ की पूरी जानकारी है। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ और मोहाली में हुई है। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। इसके चलते चंडीगढ़ और मोहाली की सारी जानकारी है। इससे पहले कंवरदीप कौर कपूरथला और मालेरकोटला की एस.एस.पी. भी रह चुकी हैं।

 

 


एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल को भेजा था राज्यपाल ने वापस
पंजाब कैडर 2009 बैच के आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चहल को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने 12 दिसम्बर को वापस पंजाब भेज दिया था। कुलदीप सिंह चहल तीन साल के लिए डेपुटेशन पर आए थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से 10 माह पहले ही वापस भेज दिया था। चहल पर मिसकंडक्ट समेत अन्य आरोप लगे हैं।एस.एस.पी. चहल की सी.बी.आई. जांच भी चल रही है। सी.बी.आई. जांच के लिए प्रशासक ने सी.बी.आई. को लेटर लिखा था।

 

 

 

कार्यवाहक एस.एस.पी. से चल रहा था काम
आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चहल को एस.एस.पी. पद से हटाने के बाद एस.एस.पी. लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज हरियाणा कैडर की आई.पी.एस. मनीषा चौधरी को दिया था। मनीषा के पास एस.एस.पी. ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी का चार्ज था। इसके अलावा आला अफसरों ने मनीषा चौधरी को एस.एस.पी. लॉ एंड आर्डर का चार्ज सौंप रखा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News