नगर कीर्तन में घुसे जेबकतरे, कई की जेब पर किया हाथ साफ

Monday, Aug 12, 2019 - 10:39 AM (IST)

मोरिंडा(धीमान) : श्री ननकाना साहिब से यहां आए नगर कीर्तन दौरान लोगों की अथाह श्रद्धा व आस्था का जेबकतरों व लुटेरों फायदा उठाया। इस विशाल नगर कीर्तन में भीड़ में कई लोगों की जेबें कट गईं। वक्ताओं की ओर से बार-बार जेब कतरों से बचने की चेतावनी भी दी जा रही थी। भीड़ दौरान कई लोगों के पर्स गिर गए जबकि कईयों की जेबें कट गई।

इस संबंधित मास्टर लाभ सिंह (रिटा.) ने बताया कि उसका आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ए.टी.एम. कार्ड, डेबिट कार्ड और 20 हज़ार रुपए उसके पास थे। नगर कीर्तन में माथा टेकने आया था। जहां उसकी जेब कट गई, जिसमें उक्त सारा समान मौजूद था। 

लाभ सिंह ने बताया कि अन्य भी कई लोगों के पर्स चोरी हो गए हैं। एस.डी.ओ. मेजर सिंह मोरिंडा ने बताया कि उसकी बहन राजेंद्र कौर स्थानीय पुलिस थाने के निकट चुन्नी चौक पर खड़ी थी कि एक झपटमार ने उसकी तीन तोले सोने की चेन झपट ली और देखते ही देखते फरार हो गया। मोरिंडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Priyanka rana

Advertising