8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स पीरियड लगाना जरूरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 01:13 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : सी.बी.एस.ई ने सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों को स्पोर्ट्स एक्टीविटी में शामिल करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। सभी स्कूलों में 1 घंटे का स्पोर्ट्स एक्टीविटी पीरियड लगाना जरूरी कर दिया गया है। 

इसे लेकर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की स्पोर्ट्स ब्रांच ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को 2019-20 के सैशन में स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि इस पीरियड के दौरान अध्यापक कोई और विषय पढ़ाते हुए पकड़ा गया तो प्रिंसिपल व अध्यापक पर उचित कारवाई भी की जाएगी।

स्कूलों के मैदानों की हालत सुधारने के भी निर्देश :
विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को भी स्कूल में बने मैदान को मैंटेन करने का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से भले ही शहर के कई स्कूलों में स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बना दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी शहर के कई ऐसे स्कूल हैं जिनके मैदान मैंटेन नहीं हैं। 

5 खेलों में भाग लेना जरूरी :
सी.बी.एस.ई. की ओर से स्कूलों को दिए गए निर्देश के अनुसार 8वीं तक के छात्रों को 5 खेलों में भाग लेना भी जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में शहर के सभी स्कूलों से इंटर स्कूल प्रतियोगिता में 5 खेलों में टीमों का भाग लेना जरूरी होगा। अब इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में टीमों की संख्या बढ़ेगी।

सी.बी.एस.ई. की साइट पर डिटेल देनी होगी :
शहर के सभी स्कूलों को छात्रों का सालभर का गतिविधि कार्ड बनाना जरूरी होगा। इस कार्ड में छात्रों का वजन व लंबाई के साथ-साथ छात्र साल भर में कब बीमार हुआ। इसके साथ ही इस कार्ड पर छात्र द्वारा किन-किन खेलों में भाग लिया व उसके प्रदर्शन के बारे में भी सी.बी.एस.ई. की साइट पर डिटेल देनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News