नामी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर टूर्नामैंट के विजेताओं को नकद ईनाम देने के लिए बनेगी नई खेल नीति : मीत हेयर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 09:27 PM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन): खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाडियों को सरकारी नौकरी देने और हर खेल के बड़े टूर्नामैंट में पदक जीतने वाले खिलाडियों को नकद इनाम के घेरे में लाने के लिए पंजाब सरकार मौजूदा खेल नीति में कई तबदीलियां करके नई खेल नीति बना रही है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह बात निशानेबाजी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर वतन लौटे अर्जुन बबूता का स्वागत और सम्मान करने के मौके पर कही। मीत हेयर जलालाबाद से विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज और स्थानीय काऊंसलर सरबजीत सिंह मोहाली के फेज 11 स्थित अर्जुन बबूता की रिहायश में पहुंचे थे। मीत हेयर ने अर्जुन बबूता को शानमयी प्राप्ति के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि उसने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस प्राप्ति से नई उम्र के खिलाड़ी उत्साहित होंगे। उन्होंने अर्जुन को भविष्य के मुकाबलों और 2024 में पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
 

 

पंजाब फिर से खेल में नंबर एक राज्य बने के लिए किए जा रहे यत्न
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष यत्न कर रही है, जिससे पंजाब फिर से खेल में देश का नंबर एक राज्य बन सके। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडियों को सरकारी नौकरी देनी यकीनी बनाई जाएगी। नकद इनाम देने के लिए इस समय पर सभी खेलों के लिए एक ही नीति है, जबकि हर खेल में टूर्नामैंट का शड्यूल, स्तर और किस्म अलग-अलग है, इसलिए हर खेल के अहम टूर्नामैंटों को नकद इनाम के घेरे में लाया जाएगा।

 


अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए मीत हेयर ने बताया कि मोहाली के फेज 6 स्थित रेंज को आधुनिक दर्जे का बनाया जा रहा है। उन्होंने अर्जुन बबूता से विश्व कप के मुकाबले और उसके खेल संबंधी जानकारी भी ली और अर्जुन की राइफल और पदक भी देखे। अर्जुन ने अपने घर में बनाई शूटिंग रेंज भी दिखाई जो कोविड-19 के समय के दौरान अभ्यास के लिए विशेष तौर पर बनाई थी।
 

 

बबूता परिवार पैतृक तौर पर जलालाबाद शहर का रहने वाला है
विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज ने कहा कि अर्जुन ने जलालाबाद का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। बबूता परिवार पैतृक तौर पर जलालाबाद शहर का रहने वाला है। इस मौके पर अर्जुन के पिता नीरज बबूता और माता दीप्ति बबूता ने खेल मंत्री का घर आकर प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद किया। दीप्ति बबूता जो पंजाबी लेखिका हैं ने अपनी पुस्तकों का सैट भी खेल मंत्री को भेंट किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गुरदीप कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News