नए साल पर शहर के खिलाडिय़ों को मिलेगी नए स्पोर्ट्स काम्पलैक्स की सौगात

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2016 - 01:43 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : जी.एम.एस.एस.एस.-43 में बने स्पोर्ट्स काम्पलैक्स का उद्घाटन कर शहर के युवा खिलाडिय़ों को नए साल का तोहफा दिया जाएगा। स्पोर्ट्स काम्पलैक्स का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के  प्रशासक वी.पी. बदनौर द्वारा सोमवार को किया जाएगा। यह विदेशी तर्ज पर बनाया गया है। इसमें ईंट, बजरी और सीमेंट का कम प्रयोग किया गया है। 5 करोड़ रुपए से बने इस स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में एक छत के नीचे 5 खेलों के मैदान बनाए गए हैं। 

 

विभाग की ओर से शहर में ऐसे ही 5 इंडोर स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बनाने का फैसला किया गया है। पहला सैक्टर-43 में तैयार किया गया है। शहर में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में 6 नए स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बनाने के लिए 40 करोड़ रूपए खर्च कर रहे हैं। ये सभी विदेशी तर्ज पर बनेंगे। जी.एम.एस.एस.एस.-43 में शहर का पहला नया स्पोर्ट्स काम्पलैक्स बनकर तैयार हो चुका है। बाकी के 5 काम्पलैक्सों का काम भी कुछ ही महीनों में पूरा हो जाएगा। स्क्वैश खिलाडिय़ों के लिए भी दो इंडोर कोर्ट बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्विमिंग पूल, बैडमिंटन के 3 कोर्ट, टेबल टैनिस के 3 कोर्ट है। इसके अलावा बड़ा मल्टीपर्पज हॉल भी है जिसमें कोई भी खेल खेला जा सकता है मसलन कुश्ती, जूडो आदि। 

 

मनीमाजरा स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में होगा एथलैटिक ट्रैक :
शहर के एथलैटिक खिलाडिय़ों की सिंथैटिक ट्रैक बनाने की मांग भी जल्द पूरा होने वाली है। प्रशासन की ओर से  मनीमाजरा में बनाए जा रहे स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में 9 लेयर का सिंथैटिक ट्रैक भी शामिल है। यह शहर का पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। 

 

यहां बनेंगे :
1. जी.एम.एस.एस.एस.-43
2. जी.एम.एच.स्कूल-34
3. सैक्टर-38 वेस्ट
4. सैक्टर-50 
5. सैक्टर-56 
6. मनीमाजरा स्पोर्ट्स काम्पलैक्स 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News