तेज रफ्तार कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 11:49 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार रात सैक्टर 27/28 की विभाजित सड़क साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार काफी दूर उछलकर गिरा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को पी.जी.आई. पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

वहीं, पुलिस ने कार चालक मोहाली फेज 10 निवासी राजेश चौधरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने बताया कि साइकिल सवार सैक्टर-27 की तरफ से आ रहा था।

 जब वह सैक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल सवार उछलकर पीछे गिर गया। मृतक के पास पहचान के लिए कोई कागजात नहीं मिला है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News