11,340 रुपए में IRCTC करवाएगा ‘दक्षिण भारत यात्रा’

Saturday, Dec 08, 2018 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : नए साल पर पर्यटकों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से ‘दक्षिण भारत यात्रा’ नाम से स्पैशल टूर ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। टूर के दौरान ट्रेन जालंधर सिटी से शुरू होकर लुधियाना बाया चंडीगढ़-अंबाला जाएगी। आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से 18 से 29 जनवरी तक का पैकेज यात्रियों को दिया जा रहा है। 

आई.आर.सी.टी.सी.के रीजनल मैनेजर सुखविंद्र पाल सिंह ने बताया कि यात्रियों को 11 रातें और 12 दिन के इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा आफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के आई.आर.टी.सी.टी. आफिस जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। 

आई.आर.सी.टी.सी. के इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए पैसेंजर को 11,340 रुपए देने पड़ेंगे। जिसमें पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा, जोकि रास्ते में लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर रूकेगी।

इस स्पैशल टूर के डैस्टीनेशन :
21 जनवरी को यह स्पैशल ट्रेन रामेशवरम पहुंचेगी, जहां रामानाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करवाएंगे। 22 जनवरी को मदुरई में मीनाक्षी मंदिर और उसके अगले दिन कन्याकुमारी में पर्यटक स्थल घुमाए जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी को त्रिवेंद्रम में कोवल्लम बीच और पद्मानाभम टैंपल, संथगिरी आश्रम आदि टूरिस्ट प्लेस घुमाए जाएंगे और 28 जनवरी को यह ट्रेन टूर वापसी आ जाएगी। 

यात्रियों को दी जाएंगी ये सुविधाएं :
-यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
-टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।
-यात्रियों को धर्मशाला व अन्य जगह ठहराया जाएगा।
-टूर के दौरान ट्रेन में किसी यात्री का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो उसको किसी भी स्टेशन पर डाक्टर उपलब्ध करवाया जा सकता है। 

Priyanka rana

Advertising