हरियाणा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान

Monday, May 03, 2021 - 09:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा पुलिस अवैध हथियार तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही है। 15 दिनों के विशेष अभियान दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 136 देसी पिस्तौल, 41 देसी कट्टा, दो रिवाल्वर, 228 कारतूस, 12 मैगजीन, 19 चाकू और एक तलवार जब्त की है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध हथियार तस्करों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कुल 185 मामले दर्ज किए गए हैं। 

 


उन्होंने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 216 उद्घोषित अपराधियों (पीओ) और 230 बेल जंपर्स को भी काबू करने में सफलता हासिल की है। सर्वाधिक 30 पीओ गुरुग्राम, 20 करनाल और 18 पीओ को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में स्टेट क्राइम ब्यूरो ने भी 42 पीओ को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत 560 व्यक्तियों को काबू करते हुए उनके कब्जे से 21 लाख 29 हजार रुपए से अधिक कही जुआ राशि बरामद की है।

 

डीजीपी ने कहा कि कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति में, अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिसबल सडकों पर नजर आएगी ताकि अपराधी किसी भी तरह से वर्तमान परिस्थिति का लाभ न उठा सकें। पुलिस द्वारा राज्य में अवैध हथियारों और अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 1 से 15 अप्रैल के बीच एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस की अपराध और अन्य इकाइयों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ajesh K Dharwal

Advertising