स्पैशल बच्चे टॉप मॉडल्स के संग, देखने वाले रह गए दंग

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 02:23 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : रविवार को स्पैशल बच्चों के लिए फंड रेजिंग प्रोग्राम एम्पावर-दीवा पेजैंट का आयोजन हुआ। इसका आयोजन एम्पावर की ओर से किया गया था जो जॉय लाल मैमोरियल एजुकेशनल सोसायटी के एक प्रोजैक्ट के तहत विशेष बच्चों के सुधार के लिए काम करता है। 

PunjabKesari

इस दौरान कई स्पैशल बच्चों ने कई तरह एक्टीविटीज में हिस्सा लिया। इसके साथ ही रैंप पर इन बच्चों ने कई टॉप मॉडल्स के साथ वॉक की, जिनमें डिसेबिलिटी राइट एक्टीविस्ट व मिस व्हीलचेयर-2014 में रनर-अप विराली मोदी आर्कषण का केंद्र रहीं। विराली काफी अर्से से डिस्एबिलिटी राइट एक्टीविस्ट के तौर पर काम कर रही हैं। 

PunjabKesari

इसके साथ ही वह एक्टर सलमान खान के बीइंग हम्यून के नए स्प्रिंग कैंपेन का भी हिस्सा हैं। विराली के साथ ही इस मौके पर मिसेज इंडिया यूनिवर्स गोल्डन हार्ट-2017 अनुपमा शर्मा, मिसेज इंडिया रनर्स-अप 2017 रूबी सिंह, मिसेज पंजाब प्राइड ऑफ द नेशेन-2017 नवप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। 

PunjabKesari

अवेयरनैस है मकसद :
एम्पावर की सह-संस्थापक भारती कपूर और शर्मिता भिंडर ने बताया कि एम्पॉवर दीवा पेजैंट का मकसद अवेयरनैस लाना है। खास कर कम्युनिटी में एक्टिविज्म को फैलाना है ताकि और ज्ज्यादा अवसर पैदा किए जा सकें। 

PunjabKesari

हम चाहते हैं कि हमारी एम्पॉवर दीवा एक ऐसा व्यक्तित्व हो, जो कि सौम्य, शालीन, खूबसूरत, अद्वितीय और भविष्य में विशेष बच्चों के लिए दिल से काम करने की इच्छुक हो। शो के दौरान 10 प्रमुख महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक तौर पर प्रभाव डालने वाले सफल प्रयास किए हैं। 

PunjabKesari

महिला अचीवर्स सम्मानित :
-पूजा गुप्ता                100 प्रतिशत तक डिस्एबल (पी.एन.बी. में प्रबंधक के रुप में कार्यरत) 
-नसरीन जहां            एसिड अटैक सरवाईवर 
-गहना मेहरा            स्ट्री अस्तित्वा की संस्थापक 
-अंजलि दादा            ओटीस्टिक बच्चों के लिए सोच एनजीओ चलाती हैं
-राधिका चीमा          स्वच्छ भारत अभियान-अम्बाला की ब्रांड एम्बेसेडर
-रेषू मेहता               सोशल वर्कर 
-पिया बाजवा           कैंसर सरवाइवर और एक गैर-सरकारी संगठन की संचालिका,   
-अमिता मारवाहा     मार्शल आर्ट टीचर और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 
-रमन लांबा             फैशन डिजाइनर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News