सॉपिंस स्कूल ने बढ़ाई फीस, पेरैंट्स ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़ (आकृति): कोरोना वायरस को लेकर देशभर में डर का माहौल है। लॉकडाऊन की वजह से लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में अब नौकरी भी नहीं हैं। सैलरी आई नहीं। वहीं प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से फीस की डिमांड की जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि जहां कोई काम नहीं है वहां हमारे पास पैसा कहां से आएगा। शुक्रवार को सैक्टर-32 स्थित सॉपिंस स्कूल के बाहर सुबह 11  बजे से पेरेंट्स ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी गत अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुरे हालातों को देखते हुए स्कूल ने 8 फीसदी फौस बढ़ाई है, जो हम नहीं भर सकते।

 

प्रशासन की सुस्ती के कारण प्राइवेट स्कूलों के हौसले बढ़े
चंडीगढ़ पेरैंट्स एसोसिएशन के प्रैजीडैंट नितिन गोयल ने कहा कि शहर के प्राइवेट स्कूल के हौसले इतने बढ़ गए हैं। प्रशासन ने शुरू से ही प्राइवेट स्कूलों को ढील दे रखी है। जिस कारण आज अभिभावकों को खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं कि तुम जितने मर्जी प्रदर्शन कर लो हमारे रूल्स नहीं बदलेंगे। अब प्रशासन अभिभावकों की बात सुनने को तैयार नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News