PUBG खेलते-खेलते हाईकोर्ट के सुपरिंटैंडैंट के बेटे की मौत

Thursday, May 30, 2019 - 11:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : सैक्टर-27 में दसवीं क्लास का छात्र बुधवार शाम को कमरे में मृत मिला। वह अपने कमरे में सुबह से पबजी गेम खेल रहा था। 17 साल के छात्र को जी.एम.एस.एच.-16 में डॉक्टरों ने ब्रॉट डैड घोषित कर दिया। वह हाईकोर्ट में सुपरिटैंडैंट का बेटा था। 

 

कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चे की मौत गेम की वजह से हुई है। फिलहाल शव मॉर्चरी में रखवा दिया है। अभिभावकों का कहना है कि बेटा काफी वक्त से पबजी में ही बिजी रहता था। दो दिन पहले क्लास टीचर ने भी उसे मारा था, जिसकी वजह से वह थोड़ा परेशान था।

 

जिन लोगों के सोशल कांटैक्ट कम होते हैं। वह ऑनलाइन गेम्स की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। ऑनलाइन गेम्स एक तरह का डिस्ऑर्डर है। ओ.पी.डी. में कई केसेज आते हैं। पैरेंट्स को कहा जाता है कि वह बच्चों को आउटडोर गेम्स जरूर खेलने दें। 

 

अगर किसी को लगे कि बच्चा चुपचाप रहने लगा है या वह जिन चीजों को पहले किया करता था, उसे अनदेखा कर रहा है तो वह अलार्मिंग साइन हो सकता है।-प्रो. प्रीति अरुण, साईकैट्रिक डिपार्टमैंट, जी.एम.सी.एच. -32

pooja verma

Advertising