16 हैल्पलाइंस नंबर में से कुछ हैल्पलैस भी हैं

Friday, Feb 15, 2019 - 02:56 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों के 16 हैल्पलाइन नंबर्स जारी किए थे। इन हैल्पलाइंस को शुरू करने का मकसद था परीक्षाओं के समय छात्रों को पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों से निजात दिलाना। हैल्पलाइन पर कॉल्स करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा समय दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। 

लेकिन इन हैल्पलाइन पर सुबह 7 से लेकर रात 11 बजे तक छात्र किसी भी समय फोन मिला देते हैं। हालांकि कुछ काऊंसलर्स अपना गुरुत्व समझ फोन उठा भी लेते हैं। जिसके चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि 16 हैल्पलाइन्स में से कुछ हैल्पफुल तो कुछ साबित हो रही हैल्पलैस साबित हो रही है। वहीं कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो हैल्पलाइन के लिए निर्धारित किए गए समय पर भी फोन कॉल्स उठाना बोझ समझते हैं।

16 काऊंसलर्स में 14 महिलाएं हैं
विभाग द्वारा जिन 16 काऊंसलर्स की हैल्पलाइन नंबर्स पर ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 14 काऊंसलर्स महिलाएं हैं। इन काऊंसलर्स को कुछ ऐसे छात्रों के कॉल्स, वीडियो कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं जो अपनी सब्जैक्ट रिलेटिड प्रश्न न पूछकर उनसे फल्र्ट कर रहे हैं। इन दिनों हैल्पलाइंस पर ऐसे कॉल्स भी आ रहे हैं, जहां छात्र अपने स्ट्रेस का कारण अपने पेरैंट्स को ही बता रहे हैं। पेरैंट्स ही उन्हें पढऩे नहीं देते हैं। पेरैंट्स के कॉल्स भी आते हैं। पेरैंट्स पूछते हैं कि बच्चे को कैसे पास कराएं। जब उन्हें बच्चे को पढऩे के लिए कहा जाता है तो जवाब होता है कि नहीं मैडम कोई और तरीका बताइए।

छात्रों द्वारा अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल
-पेपर कैसे एटैंड करें? 
-पेपर की तैयारी के लिए किस गाइड का करें इस्तेमाल?
- पेपर में नंबरों के अनुसार कितने नबंरों के प्रश्न को करें पहले?
-साइंस के कैमीक्ल फार्मूलों तथा ऑर्गेनिक फार्मूलों को कै से करें याद? 
-किस विषय की पहले करें तैयारी? 
-मैडम याद करते हैं फिर भूल जाते हैं कैसे याद रखें? 
-मैम किस ईयर का सैंपल पेपर से तैयारी करें?

इन विषयों संबंधी आ रहे फोन
अंग्रेजी              4 से 5
सोशल स्टडी      5 से 7
कैमिस्ट्री           8 से 10
साइंस              10 से 15
कॉमर्स                3 से 4
पंजाबी                4 से 5
मैथ्स                  3 से 4
फिजिक्स             4 से 5

bhavita joshi

Advertising