शहर के 1 लाख 10 हजार छोटे मकानों पर भी लग सकते हैं सोलर पैनल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन) : 500 गज के मकानों को टारगेट करने के बाद अब क्रेस्ट (चंडीगढ़ रिन्युअल एनर्जी साइंस एंड टैक्नोलॉजी) शहर के छोटे मकानों में भी सोलर पैनल लगाने के लिए पालिसी बना रहा है। क्रेस्ट के चेयरमैन देवेंद्र दलाई का कहना है कि उनका अगला टारगेट शहर के 1 लाख 10 हजार मकान हैं, जहां सोलर पैनल लगाने की जबरदस्त क्षमता मौजूद है। 

 

इससे यू.टी. में न केवल लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा मिलेगा, बल्कि प्रशासन को भी पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भर न होने के चलते लाभ होगा। यही नहीं यहां की बिजली प्रशासन दूसरे राज्यों को भी बेच सकेगा। 

 

पोर्टल को किया जाएगा अपडेट
सोलर पैनल को लेकर लोगों को अब ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि क्रेस्ट जल्द ही अपने पोर्टल को मोडीफाई करने जा रहा है। इस पोर्टल में लोग अब क्रेस्ट की कार्रवाई को लेकर अपना ऐतराज भी दर्ज करवा सकेंगे। वह यह भी जान सकेंगे कि उनकी एप्लीकेशन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है और इसे पूरा होने में कितने दिन लगेंगे। 

 

लोगों की महज 10 दिन के भीतर सोलर पैनल को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। सबसिडी के झंझट में भी लोगों को नहीं पडऩा पड़ेगा। यह भी तय दिनों में खुद बखुद लोगों के अकाउंट तक पहुंच जाएगी। रेजीडैंंट वैल्फेयर एसोसिएशनों के साथ क्रेस्ट के चेयरमैन और चीफ कंजरवेटर फॉरैस्ट देवेंद्र दलाई ने मीटिंग भी की और उन्हें अपने प्रोजैक्ट को सफल बनाने की अपील की।

 

30 जून तक सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
देवेंद्र दलाई ने रेजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन (आर.डब्ल्यू.ए.) के नुमाइंदों से कहा कि इसमें अगर उनकी सहभागिता हो तो लोगों को सौर ऊर्जा पैनल लगवाने के लिए ज्यादा संख्या में प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग 30 जून 2019 तक यह सोलर पैनल लगाएंगे, उन्हें केंद्रीय सरकार की तरफ से 

 

30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी लेकिन लोग 30 जून का इंतजार न करें बल्कि अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं क्योंकि सबसिडी कभी भी बंद भी हो सकती है। देवेंद्र दलाई ने आर.डब्ल्यू.ए. के सदस्यों से कहा कि सोलर पैनल लगाने के बाद हो सकता है कि पांच साल के बाद लोगों का बिलकुल नैगेविट में बिल आने लगे और वह इससे कमाई करने लगें। 

 

ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
देवेंद्र दलाई ने बताया कि सोलर चंडीगढ़ डॉट कॉम पर जाएं और वहां एप्लीकेशन भरें। इसे जल्द ही यूजर     फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इस पर लोगों को केवल ऑनलाइन अप्लाई करना है। इस पोर्टल पर चार्ज लो दिया जाएगा। अब तक जिस काम में जो 44 दिन का समय लगता था, वह केवल 10 दिन में करने की तैयारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News