मलोया फ्लैट्स की बिल्डिंग में लगेंगे सोलर पैनल

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 11:51 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स में सोलर पैनल से भी बिजली दी जाएगी। इसको लेकर शनिवार को इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट और क्रेस्ट के अफसरों ने मलोया का दौरा किया। यहां उन्होंने सर्वे करेगा देखा कि कितने वॉट का सोलर पैनल लगाया जाए। यह सोलर पैनल बिल्डिंग की छतों पर लगाया जाएगा। 

सर्वे की रिपोर्ट क्रेस्ट सी.ई.ओ. को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही इसके लगाए जाने की रूपरेखा बन सकेगी। के्रस्ट के सी.ई.ओ. देवेंद्र दलाई ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मलोया में बने बिल्डिंग की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। अफसरों ने इसको लेकर सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही यह देखा जाएगा कि कहां पर सोलर पैनल कितने वॉट के लगाए जा सकेंगे। इसको जल्द से जल्द लगाए जाएंगे।

पुलिस विभाग को अलॉट होंगे 16 फ्लैट्स :
मलोया में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सी.एच.बी. पुलिस विभाग को 16 फ्लैट्स अलॉट करेगा। दरअसल आसपास कोई चौकी न होने के चलते विभाग ने फौरी तौर पर सुरक्षा को देखते हुए काम किया है। प्रशासन यहां पर चार फ्लैट्स हैल्थ डिपार्टमैंट को अलॉट करेगा। 

यहां डाक्टर और नर्स हैल्थ डिपार्टमैंट की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। यहां प्राइमरी हैल्थ सैंटर खोला जाएगा। दो फ्लैट्स पोस्ट ऑफिस को अलॉट किए जाएंगे और दो फ्लैट्स बैंक को अलॉट किए जाएंगे। इसको लेकर कई बैंकों से डिपार्टमैंट की बात चल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News