घर के बाहर धूप सेंकने बैठी बुजुर्ग महिला की झपटी चेन

Friday, Nov 22, 2019 - 11:05 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : घर के बाहर धूप सेंकने के लिए बैठी बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो अज्ञात युवक सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। सैक्टर-19 निवासी अंगूरी देवी (70) की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पड़ोस में लगे एक घर के सी.सी.टी.वी. कैमरे में आरोपियों की कुछ धुंधली तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

एड्रैस पूछने के बहाने बनाया शिकार :
जानकारी के अनुसार अंगूरी देवी वीरवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किसी के घर का एड्रैस पूछने के बहाने से अंगूरी के पास आए और उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला ने आरोपियों का मुकाबला किया तो उन्हें मामूली चोटें भी आईं।

Priyanka rana

Advertising