एस.डी.ओ. की पत्नी की चेन और महिला से छीना पर्स

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): शनिवार सुबह सैर कर रही एस.डी.ओ. की पत्नी समेत दो महिलाओं से बाइक सवार स्नैचर सोने की चेन और पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने स्नैचरों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी की लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। पहली वारदात में बी.एस.एन.एल. के एस.डी.ओ. की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनी। सैक्टर-47 में महिला से पर्स छीन लिया गया। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया। दूसरी वारदात में महिला ने शिकायत देने से इन्कार कर दिया। 

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई वारदात
पहली वारदात शनिवार सुबह साढ़े छह बजे हुई। बी.एस.एन.एल. के एस.डी.ओ. अनिल शर्मा की पत्नी प्रेमलता सुबह सैर करने गई थी। वह सैर कर जब वापस घर आने लगी तो सैक्टर-30 के मकान नंबर 234 के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। प्रेमलता ने शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। महिला ने बताया कि बाइक सवार एक युवक ने हैल्मेट और दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। 

पुलिस ने घटनास्थल से सी.सी.टी.वी. फुटेज जब्त की है, जिसमें दो युवक स्नैचिंग करते हुए कैद हुए हैं। दूसरी स्नैचिंग सुबह सात बजे हुई। महिला ने बताया कि वह हर रोज की तरह सैक्टर-47 में सैर कर रही थी। इतने में पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीन लिया। सैक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि छीने गए पर्स में मोबाइल, नकदी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने जब महिला से लिखित शिकायत मांगी तो उन्होंने शिकायत देने से इन्कार कर दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News