बेखौफ स्नैचर्स, महिला से झपटी चेन और युवक का किया हाल

Sunday, Sep 24, 2017 - 07:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): ब्लैक बाइक सवार दो युवकों ने इंडस्ट्रीयल एरिया और सैक्टर-31 में स्नैङ्क्षचग की वारदात कर डाली। पुलिस नाकाबंदी करती रही लेकि न वे हाथ नहीं आए। बाइक सवार दो स्नैचरों ने सैक्टर-47 में महिला के गले से सोने की चेन और एलांते माल के पास से बैग छीना। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

पहली वारदात सैक्टर-47 में रविवार दोपहर डेढ़ बजे हुई। सैक्टर-47 निवासी 58 वर्षीय प्रकाश कौल ने बताया कि वह रविवार दोपहर को रेहड़ी से सब्जी ले रही थी। पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने बाइक का नंबर नोट करने की कोशिश की तो देखा कि आरोपियों ने नंबर प्लेट मोड़ रखी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर 31 थाना और पी.सी.आर. ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर नाकाबंदी की। दूसरी वारदात इन्हीं स्नैचरों ने इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एलांते मॉल के पास 2: 47 पर की। रामदरबार निवासी हरिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई विनोद के साथ एलांते मॉल जा रहा था। जब वह एलांते मॉल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। बैग में जरूरी कागजात थे। 

Advertising