घर में सो रही युवती को सांप ने काटा, मौत

Tuesday, Sep 19, 2017 - 10:39 AM (IST)

मोहाली (राणा) : घर में सो रही एक युवती को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसके परिजन उसे तुरत फेज-6 के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ सैक्टर-32 के सरकारी अस्पताल मे रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान बलौंगी निवासी मीना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका अपने परिजनों के साथ बलौंगी में रहती थी। 

 

12 सितम्बर रात को जब वह अपने घर में सो रही थी। तभी उसे जहरीली सांप ने काट लिया था। इस दौरान युवती की तबीयत बिगड़ गई।  इसके बाद लड़की के घर वाले गंभीर हालत में उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए थे। फिर सिविल अस्पताल की तरफ से लड़की को चंडीगढ़ सैक्टर-32 स्थित जी.एम.सी.एच. रैफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज दौरान दौरान मौत हो गई। अस्पताल वालों ने मोहाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही शव की पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। 

Advertising