सांप के डंसने से बुुजुर्ग की मौत, 20 दिन दोहते की भी सांप से डसने से हुई थी मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2016 - 07:23 AM (IST)

लालड़ू, (गुरप्रीत) लालड़ू सर्कल के तहत हंडेसरा थाने के अंतर्गत गांव सारंगपुर में सांप के डंसने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 20 दिन पहले इसी बुजुर्ग के महमदपुर गांव में 13 वर्षीय दोहते की भी सांप के डंसने से मौत हो गई थी। 

 

पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि अमर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी सारंगपुर अपने घर में दोपहर करीब एक बजे चारा काटने की मशीन से चारा काट रहा था। इस बीच उसके पैर पर किसी जहरीले सांप ने डंक मारा।

 

अमर सिंह की आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा और वह वहीं गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे ईलाज के लिए निकटवर्ती गांव मोहली में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचाया परंतु बुजुर्ग ने बीच रास्ते दम तोड़ दिया।

 

हंडेसरा पुलिस ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया। यहां उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग के 13 वर्षीय दोहते हरसेवक सिंह पुत्र पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य गुरजीत सिंह की महमदपुर गांव में 10 जून को सांप के डसने से मौत हो गई थी। 

 

चार दिन बाद सपेरों की तीसरी टोली ने घर से कोबरा सांप का एक जोड़ा काबू किया था। एक महीने के भीतर दोहते के बाद नाना की भी सांप के डंसने से हुई मौत लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News