जाली कागजात पर वीजा लगाने वाले तस्कर नाइजीरियन पर केस

Sunday, Feb 25, 2018 - 08:10 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : एन.सी.बी. द्वारा पकड़े गए तस्कर नाइजीरियन निवासी ऐज यूकेन जेम्स ने नाइजीरियन पासपोर्ट पर भारत आने का जाली वीजा लगवाया था। जब एन.सी.बी. ने आरोपी तस्कर के पासपोर्ट की वैरीफिकेशन एफ.आर.ओ. ब्रांच से करवाई थी तब यह बात सामने आई थी। एन.सी.बी. के पूर्व डायरैक्टर कौस्तुभ शर्मा ने जाली वीजा लगवाने वाले पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करने की शिकायत एस.एस.पी. को दी। 

 

एस.एस.पी. ने जांच सैक्टर-17 थाना पुलिस को दी थी। एन.सी.बी. के पूर्व डायरैक्टर कौस्तुभ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम ने जून 2017 में सैक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पीछे से हैरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर नाइजीरियन जेम्स को गिरफ्तार किया था। एन.सी.बी. ने उससे 418 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। 

 

जांच में पता चला था कि तस्कर दिल्ली से हैरोइन लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करता था। एन.सी.बी. ने आरोपी से नाइजीरियन का पासपोर्ट बरामद किया था। एन.सी.बी. टीम ने तस्कर से बरामद हुए पासपोर्ट को जांच के लिए दिल्ली एफ.आर.ओ. ब्रांच में भेजा था।

Advertising