12 लाख रुपए की हैरोइन और चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Tuesday, Oct 27, 2020 - 11:43 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): हैरोइन और चरस सप्लाई करने वाले दो तस्करों को सैक्टर-3 थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह नाके लगाकर गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की पहचान नयागांव निवासी विनीत ठाकुर और रोपड़ के गांव चाहर माजरा निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सा के रूप में हुई। पुलिस को विनीत ठाकुर से 608 ग्राम चरस और जसविंद्र से 112.58 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थों की कीमत 12 लाख रुपए आंकी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

 


पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश
सैक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में एस.आई. दलीप ने सैक्टर-2/11 व पैक लाइट प्वाइंट के पास नाका लगा रखा था। एस.आई. ने सामने से बाइक पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान नयागांव निवासी विनीत ठाकुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे 608 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। वहीं, पुलिस ने दूसरा नाका सब इंस्पैक्टर नरेंद्र के नेतृत्व में सैक्टर-4/5/8/9 चौक पर लगा रखा था। नाके पर पुलिस को देखकर सामने आ रहा युवक वापस जाने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ और युवक को रुकने को कहा तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक ने खुद की पहचान रोपड़ के गांव चाहर माजरा निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सा के रूप में बताई। उससे 112.58 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 
हिमाचल से लाता था चरस
पकड़े गए तस्कर विनीत ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल के सुंदरनगर से चरस लेकर आता है। उसे सुंदरनगर निवासी जोगिंद्र चरस देता था। इसके बाद वह इसे ट्राईसिटी में सप्लाई करता था। पुलिस अब जोगिंद्र को पकडऩे के लिए हिमचल जाएगी। वहीं, तस्कर जसविंद्र ने बताया कि उसे नाभा जेल में बंद मामू हैरोइन मुहैया करवाता था। उसने बताया कि उसका भाई जेल में बंद था। इस दौरान उसके भाई की मुलाकात मामू से हुई थी। जेल से छूटने के बाद भाई ने मामू से संपर्क करवाया था। मामू जेल में रहते हुए ही व्हाट्सएप्प कॉल कर उसे हैरोइन मुहैया करवाता थे।

 

AJIT DHANKHAR

Advertising