25 की स्मार्ट पार्किंग के लिए चुकानी पड़ेगी यह कीमत, एप्प के जरिए घंटा पहले कर सकेंगे बुक

Friday, Feb 24, 2017 - 11:39 AM (IST)

चंडीगढ़ : अभी तक शहर की 25 पेड पार्किंग में पूरा दिन टू व्हीलर पार्क करने के 2 रुपए और फोर व्हीलर के पांच रुपए लगते हैं। लेकिन अब निगम इन्हें स्मार्ट बनाने जा रहा है। इसीलिए पहले चार घंटे तक टू व्हीलर पार्क करने के 5 रुपए और फोर व्हीलर के 10 रुपए रेट प्रपोज किए हैं। प्रपोज्ड रेट लिस्ट 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक लागू होंगे। वहीं, 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के रेट डबल हो जाएंगे। 

 

एप्प के जरिए एक घंटा पहले पार्किंग स्पेस बुक करवा सकेंगे 
इसके लिए अब एक एप्प चलाई जायेगी जिससे आप एक घंटे पहले ही पार्किंग में अपनी जगह बुक पाएंगे। इसके साथ ही सभी पार्किंग स्थल ऑटोमैटिक होंगे, जहां ई-टिकटिंग से स्लिप जारी होगी। पार्किंग में स्पेस से ज्यादा वाहन पार्क करवाने और वाहन चालक से बदतमीजी पर 1000 रुपए का चालान होगा। अभी दुर्व्यवहार का जुर्माना नहीं है। कमर्शियल वाहन खड़े करने और एडवर्टाइजमेंट डिस्पले वाहन पार्क करवाने पर भी ठेकेदार पर 10 हजार रुपए फाइन होगा।

 

इस तरह लगेंगे घंटे के हिसाब से पैसे 
पहले 4 घंटे 5 रुपए 10 रुपए 
5 घंटे तक 10 20 
6 घंटे तक 15 30 
7 घंटे तक 20 40 
8 घंटे तक 25 50 
9 घंटे तक 30 60 
10 घंटे तक 35 70 
11 घंटे तक 40 80 
12 घंटे तक 45 90 
13 घंटे तक 50 100 

Advertising