स्मार्ट पार्किंग के साथ-साथ डबल होंगे पार्किंग रेट्स

Wednesday, Dec 06, 2017 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय): शहर में स्मार्ट पार्किंग ऐप्प लांच होने के साथ-साथ अब इस हफ्ते से पार्किंग रेट्स भी डबल हो जाएंगे, जिसके बाद चौपहिया वाहनों के लिए पहले चार घंटे के 10 रुपए और उसके बाद प्रत्येक दो घंटे के लिए अतिरिक्त 10 रुपए वसूले जाएंगे। इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी पहले चार घंटे के 5 रुपए और उसके बाद हर दो घंटे के लिए अतिरिक्त 5 रुपए वसूले जाएंगे। चंडीगढ़ में वर्ष 2011 में पेड पार्किंग व्यवस्था चालू हुई थी व अब करीब 7 वर्ष बाद इसके शुल्क में वृद्धि की गई है। निगम में पारित एक प्रस्ताव के अनुसार अब चौपहिया वाहन को चार घंटे तक पार्क करने के लिए 10 रुपए देने होंगे व उसके बाद हर दो घंटे के अतिरिक्त समय के लिए 10 रुपए की वृद्धि होगी। अभी तक यह शुल्क 5 रुपए ही था। दो पहिया वाहन चालकों को चार घंटे की पार्किंग के 2 रुपए की बजाय 5 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त प्रति दो घंटे के 5 रुपए लेने का प्रस्ताव है। अब 13 घंटे या उससे अधिक समय तक वाहन पार्क करने के लिए 50 रुपए देने होंगे। यह दरें वर्ष 2017-18 के लिए हैं।


मौजूदा रेट्स व बढ़े हुए रेट्स 
दोपहिया : मौजूदा - 2 रुपए (पूरा दिन) -स्वीकृत 5 रुपए (चार घंटे तक) -5 रुपए हर दो घंटे में वृद्धि होगी।
चौपहिया : मौजूदा - रुपए 5 रुपये- स्वीकृत 10 (चार घंटे)-10 रुपए हर दो घंटे की वृद्धि होगी।
मिनी बस : मौजूदा - 10 रुपए (पूरा दिन)- (चार घंटे के लिए)- 20 रुपए अनुमोदित 20 रुपए हर दो घंटे की वृद्धि होगी।
टूरिस्ट बसें :  मौजूदा - 20 रुपए (चार घंटे के लिए) -50 रुपए अनुमोदित हर दो घंटे के लिए 50 रुपए की वृद्धि होगी।
एकल पार्किंग में दोपहिया वाहन के लिए मासिक पास - 250 रुपए
एकल पार्किंग में चौपहिया वाहन के लिए मासिक पास - 700 रुपए


 

Advertising