स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गई स्पेशल पर्पस व्हीकल जानिए क्या है इसमें खास

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2016 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गई स्पेशल पर्पस व्हीकल (एस.पी.वी.) को रजिस्टर्ड करवा दिया गया है। यह रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम से हुआ है। एस.पी.वी. के लिए तीन डायरैक्टर्स के पद रखे गए हैं। 

 

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार, गृह सचिव और नगर निगम कमिश्नर के पास डायरैक्टर्स का चार्ज होगा। इन सभी नामों को प्रशासन द्वारा अप्रूवल दे दी गई है। इसके अतिरिक्त निगम कमिश्नर बी. पुरुषार्थ को अस्थायी तौर पर सी.ई.ओ. का कार्यभार सौंपा गया है। 

 

मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट (एम.ओ.यू.डी.) ने 24 मई को चंडीगढ़ को 13 फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी के तहत चुन लिया था। जिसके बाद 6 जून को चंडीगढ़ प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के लिए स्पेशल पर्पस व्हीकल (एस.पी.वी.) का गठन कर लिया। 

 

सूत्रों के अनुसार एस.पी.वी. को इसलिए जरूरी बताया गया है क्योंकि इसके जरिए ही रैवेन्यू और सरचार्ज एकत्रित किया जाएगा। यही नहीं, शुरूआत में विभिन्न डिवैल्पमैंट्स के लिए लोन भी एस.पी.वी. के नाम पर लिया जा सकता है। 

 

एस.पी.वी. के गठन के बाद अब इसे एम.ओ.यू.डी. के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद ही पहले साल के लिए 200 करोड़ रुपए की ग्रांट रिलीज की जाएगी। हालांकि स्मार्ट सिटी का प्रोजैक्ट लगभग 6200 करोड़ का है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News