‘उपमुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में दी 1,11,000 की राशि’

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 09:00 PM (IST)

चंडीगढ़, 20 फरवरी (पांडेय): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान में 1,11,000 की राशि का समर्पण  किया। उन्होंने अभियान प्रान्त प्रमुख राकेश त्यागी व प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल को समर्पण अभियान के लिए चेक प्रदान किया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम सभी के प्रेरक हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है। राम मंदिर सभी की आस्था का प्रतीक है। अभियान प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर बनेगा। मन्दिर निर्माण के साथ ही नए संगठित एवं सशक्त भारत का उदय होगा। समाज में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा। अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बनेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News