शोरूम की जाली लीज डीड बनाकर दो लोगों ने किया कब्जा

Thursday, Dec 14, 2017 - 08:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-35 स्थित शोरूम की जाली लीज डीड तैयार कर दो लोगों ने कब्जा कर लिया। जाली लीज डीड तैयार करने के लिए शोरूम मालिक का आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। सैक्टर-18 निवासी शोरूम मालिक सुखपाल सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

 सैक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर निशान सिंह और हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। सुखपाल सिंह कंग ने पुलिस को बताया कि उसका सैक्टर-35 में शोरूम नंबर 427-428 में शेयर है।

शोरूम के एक हिस्सेदार के रिश्तेदार हरजिंदर सिंह और निशान सिंह ने शोरूम का ग्राऊंड फ्लोर और बेसमैंट साढ़े चार लाख रुपए महीना किराये पर लिया था। इस दौरान दोनों ने शोरूम पर कब्जा कर अदालत में सिविल सूट कर दिया। हरजिंदर सिंह और निशान सिंह ने जाली लीज डीड बनाई थी। लीज डीड बनाने के लिए उनका आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया था।

Advertising