महिला पर चलाई गोली, लोगों को जुटता देख भागे

Wednesday, Dec 25, 2019 - 01:35 PM (IST)

मोहाली (राणा): सैक्टर-78 में सोमवार देर शाम डयूटी से एक्टिवा पर घर जा रही एक युवती को रोक दो लोगों ने उस पर गोली से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन लोग इक्ठठे हो गए। लोगो को देख आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सोहाना थाना पुलिस पहुंची और पूरे एरिया में सर्च की लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। 

 

पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सबूत
घटना के बाद पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया, जिसके बाद वहां से आने जाने वाहनों व  लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने नजदीक के काम्पलैक्स के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चैक किए लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के सभी किरायेदारों व पी.जी. के युवको की चैकिंग की और उनके डाक्यूमैंट भी चैक किए। वहीं पुलिस सैक्टर-78 में घटनास्थल का डंप डाटा भी पुलिस चैक रही है। 

 

एक युवक को किया रांउअप
सोहाना थाना पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद ही एक युवक उसी रोड से बुलट से गुजर रहा था और उसे शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि वह युवक सोहाना का रहने वाला अरूण है, पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया।

pooja verma

Advertising