गांव छत्त निवासी युवक की शिकागो में गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 08:52 AM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने जीरकपुर के नजदीकी गांव छत्त के एक युवक की ग्रॉसरी स्टोर से घर जाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह हुई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (28) के रूप में हुई। विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली है। गांव छत्त में माहौल गमगीन है।

गांव छत्त निवासी बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस यू.एस.ए. के शिकागो शहर में एक ग्रोसरी स्टोर में काम करता था। बलजीत सिंह डेढ़ साल पहले मैक्सिको से होता हुआ अमरीका पहुंच था। मृतक के मामा अमरजीत सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि वह बलजीत के शव को अमरीका से भारत लाने में मदद करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पटियाला की सांसद परनीत कौर से भी मुलाकात करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News