BMW में युवती के साथ बैठे युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Sunday, Jan 13, 2019 - 09:18 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : फेज-7 के रिहायशी के क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बी.एम.डब्ल्यू. कार में लड़की के साथ बैठे युवक ने खुद को गोली मार ली। जांघ में गोली लगने से वह खून से लथपथ हो गया। उसे फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक का नाम सरबजीत सिंह है, जो मूलरूप से जिला संगरूर के धूरी का रहने वाला है। वह खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में रहता है। वह जिम में सप्लीमैंट्स की सप्लाई करने का काम करता है। 

शुक्रवार रात 12 बजे के करीब सरबजीत सिंह अपनी बी.एम.डब्ल्यू. कार में किसी लड़की के साथ बैठा था। वह कार में शराब पी रहा था और लड़की को अपने साथ चलने के लिए कह रहा था। लड़की ने जब मना कर दिया तो नाराज होकर उसने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। 

लड़की ने उसके दोस्तों को फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस स्टेशन, मटौर के एस.एच.ओ. दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सरबजीत सिंह के बयान दर्ज करने हैं लेकिन फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।


 

Priyanka rana

Advertising