शूटिंग वल्र्ड कप के लिए टीम घोषित,शहर के खिलाडिय़ों को नही मिली टीम में जगह

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 06:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): पहले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आई.एस.एस.एफ.) विश्व कप राइफल/पिस्टल में हिस्सा लेने के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की कर दी गई है। लेकिन इस टीम में एक भी शहर का खिलाड़ी शामिल नही किया गया हैं। जबकि शूटिंग कोच दलीप सिंह चंदेल का नाम शामिल हैं। यह चैम्पियनशिप मिस्र के काहिरा में 26 फरवरी से 08 मार्च, 2022 तक खेली जाएगी। भारतीय टीम 25 फरवरी को मिस्र की राजधानी में वल्र्ड कप के लिए रवाना होगी। इससे पहले  09 फरवरी से टीम के सदस्यों का नई दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (डी.के.एस.एस.आर.) में एक शिविर लगेगा। विश्व कप के लिए टीम के साथ छह कोच और दो फिजियो भी होंगे।

शहर के कोच टीम में शामिल........
मिस्र के काहिरा में आयोजित किए जाने वाले विश्व कप  जोकि  राइफल और पिस्टल इवेंट में होने जा रहा है। इसके लिए जिन कोचों को कैंप में शामिल किया जाना है। उनमें शहर के शूटिंग कोच दलीप सिंह चंदेल का नाम भी शामिल हैं। चंदेल इससे पहले भी  विदेशों में होने वाली
अंत्तराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भारतीय  महिला और पुरुष निशानेबाजी टीमों के प्रमुख कोच और सहायक कोच की भूमिका निभाते आ रहे
हैं।

शहर का कोई भी खिलाड़ी नही शामिल.......
शूटिंग के वल्र्ड कप में कैंप में चयनित हुए खिलाडिय़ों में इस बार एक भी शहर के किसी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है। पिछले कई वर्षों से हर बड़े शूटिंग कंपीटीशन में शहर के खिलाडिय़ों का नाम शुमार होता हैं। जानकारी के अनुसार ओलंपिक के बाद बिना मेडल के खाली हाथ लौटी थी। इसके बाद इस बार कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Lalan Yadav

Recommended News

Related News