फिर दागदार हुई खाकी SHO और हवलदार रिश्वत केस में गिरफ्तार

Thursday, Mar 14, 2019 - 01:12 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): करीब एक महीना पहले पुलिस स्टेशन फेज-1 मोहाली में तैनात किए गए एस.एच.ओ. जसबीर सिंह तथा इसी थाने के हैड कांस्टेबल (हवलदार) राज कुमार को रिश्वत के केस में गिरफ्तार किया गया है। 

 

दोनों के खिलाफ विजीलैंस पुलिस स्टेशन में प्रीवैनशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज के आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रिमांड दौरान दोनों से और पूछताछ की जाएगी।

 

स्नैचर के साथी से लिए थे 30 हजार
जानकारी मुताबिक दो दिन पहले पुलिस की पी.सी.आर. पार्टी ने फेज-6 में एक काली नाम के युवक को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। पुलिस ने काली का पीछा करके उसे एक घर की तीसरी मंजिल पर लटक रहे को दबोच लिया था। 

 

काली से फेज-1 पुलिस स्टेशन में पूछताछ दौरान गांव बड़माजरा के गौरव नाम के युवक को उठा लिया था। मंगलवार की देर रात गौरव के खिलाफ डकैती का झूठा केस दर्ज करने को लेकर हवलदार राज कुमार द्वारा धमकी दी गई और 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। 

 

बाद में मामला 70 हजार रुपए में तय हो गया और तीस हजार रुपए उसी समय ला कर देने थे। गौरव के परिजनों ने रात को ही विजीलैंस को शिकायत दे दी। विजीलैंस ने रात को ही एस.एच.ओ. जसबीर सिंह तथा राज कुमार को ट्रैप लगा कर गिरफ्तार कर लिया।

 

एस.एच.ओ. के कमरे से मिली रिश्वत की राशि
अदालत के बाहर विजीलैंस अधिकारियों ने बताया कि गत रात ट्रैप लगा कर पकड़ी गई रिश्वत की बरामदगी एस.एच.ओ. के कमरे में से हुई है जो कि राज कुमार ने ली थी। लेकिन इस रिश्वत में दोनों की मिलीभुगत थी। इस लिए दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

 

हवलदार की जेब से 25 हजार रुपए और मिले
अदालत में दोनों खाकी वर्दी वाले आरोपियों की पेशी मौके विजीलैंस ने तर्क दिया कि मंगलवार की रात पकड़े गए तीस हजार रुपए के अलावा हवलदार की जेब में से 25 हजार रुपए और बरामद हुए हैं। उन 25 हजार रुपए के बारे में राज कुमार कुछ ठोस जवाब नहीं दे सका। अब रिमांड दौरान उस से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

मोगा के हठूर थाने में भी रह चुका है एस.एच.ओ.
रिश्वत केस में विजीलैंस द्वारा पकड़ा गया एस.एच.ओ. जसबीर सिंह इस से पहले जिला मोगा के पुलिस स्टेशन हठूर में तैनात रहा है। विजीलैंस का कहना है कि अब उसके पिछले रिकार्ड बारे भी जानकारी हासिल की जाएगी।

 

पत्रकारवार्ता करने वाले एस.एच.ओ. ने छुपाया मुंह 
करीब 21 दिन पहले जिला मोगा से मोहाली फेज-1 थाने में तैनात हुआ एस.एच.ओ. जसबीर सिंह जो कि पत्रकार मिलनी कर रहा था, आज भ्रष्टाचार केस में फंसने के बाद वही मीडिया से मुंह रुमाल से छुपा कर अदालत में पेश हुआ।


 

pooja verma

Advertising